Lalkuan :- भाजपा की विजय संकल्प रैली, लोगों ने खुद को किया ठगा महसूस, नहीं पहुंचे गायक तिवारी ।

Lalkuan :- भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली का उद्घाटन हरिद्वार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था जो कि तमाम शहरों से होते हुए आज लाल कुआं पहुंची यहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं विधायक के द्वारा विजय संकल्प रैली का जोरदार स्वागत किया गया वही पूरे नगर भर में संकल्प यात्रा की रैली निकाली गई वह कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े ही जोर शोर से भाजपा को विजई बनाने के लिए अपना दमखम दिखाया गया। विजय संकल्प रैली में बीजेपी के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष व सांसद,भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बंगाल अभिनेत्री व सांसद लॉकेट चटर्जी को भी पहुंचना था लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाए। जिन्हें 25 एकड़ कॉलोनी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करना था। जिसे लेकर एकत्रित अपार जनसंख्या अपने को ठगा हुआ महसूस करने लगी। वही विजय संकल्प यात्रा के साथ पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट साथ में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट विधायक नवीन दुमका आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। देखना यह होगा कि रैली भाजपा के द्वारा एकत्र की हुई यह अपार भीड़ को भाजपा चुनाव में किस तरीके से भूना पाती है। वही आम जनमानस से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह तो वही हाल हो गया दिखाने को कुछ और और खाने को कुछ और लोग अपने को बहुत ही ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे थे। जानकारी लगते ही सारा जनसमूह भागा अपने घर को मैदान में पड़ी रही सिर्फ खाली कुर्सियां कुछ ही लोगों को देखकर नेताओं ने दिया अपना भाषण।