होमगार्डस एक्ट का संशोधन करने के लिए जवानो ने पत्र भेजना शुरू किया -

बहराइच- जनपद में यह अवैतनिक अधिकारी व होमगार्डस जवान द्वारा निर्णय लिया गया है
भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के दिशा निर्देश द्वारा भारत के सभी राज्यों द्वारा स्वयंसेवी/होमगार्डस एक्ट को संशोधन करने के लिए इस पत्र को भिजवाने का कार्य किया जा रहा है।
इस काले कानून के खत्म होने पर लोक सेवक का दर्जा मिलेगा जिला के लगभग 1100 अवैतनिक अधिकारी व होमगार्डस जवानों द्वारा लगभग 3300 पत्र राष्ट्रपति प्रधानमंत्री गृहमंत्री को भेजे गए हैं
यह लेटर भेजने का काम उत्तर प्रदेश के 75 जिले में तेजी के साथ किया जा रहा है। यह पत्र भेजने का अभियान पूरे भारत में 31 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक चलेगा
अवैतनिक अधिकारी व होमगार्डस जवानों द्वारा बताया गया कि स्वयंसेवक का टैग होने के कारण जवानों को एक सिपाही की तरह कोई भी सुविधा नहीं मिलती है
जवानों ने बताया कि इस मांग को लेकर जिला एवं राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में अवैतनिक अधिकारी/ होमगार्डस जवान पत्राचार कर रहे हैं जवानों को पूरा भरोसा है सरकार उनकी मांगों पर विचार करते हुए न्याय पूर्वक कार्रवाई करेगी
बता दें कि पत्र में जवानों ने केंद्रीय/राज्य कर्मचारी दर्जा देने के लिए उल्लेख किया है वहीं विभिन्न मांगों को लेकर वर्षों से आंदोलन करते हुए आ रहे हैं।