शिष्टाचार भेंट के लिए जिलाधिकारी आवास पहुॅचे प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारी -

बहराइच - क्षेत्र अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए जनपद पहुॅचें अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा अन्तर्गत चयनित 30 प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने जिलाधिकारी के सरकारी आवास पहॅुचकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस., डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु पी.सी.एस. अमन देओल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिष्टाचार भेंट के उपरान्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया।