नारी शक्ति एवं अस्तित्व द्वारा कंबल वितरण 

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).नारी शक्ति एवं अस्तित्व द्वारा मंगलवार को धनऊपुरवा मैनावती मार्ग कानपुर मे कम्बल का वितरण किया गया। सर्दियों ने अपना प्रकोप शुरू कर दिया है जिसकी वजह से गरीब परिवारों को ज्यादा परेशानी होती हैं । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारी शक्ति एवं अस्तित्व के सदस्य मिलकर उनकी परेशानियां कुछ कम करने का प्रयास किया। नारी शक्ति संस्था के सदस्यों का हर संभव प्रयास रहता है कि वह लोगों की जितनी भी सेवा कर सकें यही उनका प्रयास रहेगा गांव के लोग कंबल पाकर उनके चेहरे खिल गए। संस्था पूरी सर्दियों भर लोगों को कंबल स्वेटर टोपी बड़े एवं छोटों के कपड़े का वितरण हर वर्ष करती है। कंबल वितरित में संरक्षिका कविता दीक्षित, कोषाध्यक्ष मोनिका सविता, कोऑर्डिनेटर तनुज पंकज, कोऑर्डिनेटर संध्या शर्मा, सचिव सुनीता चौधरी, प्रभारी रेनू वर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रभा पांडे आदि का सहयोग रहा।