गरीब तबके के परिवारों को कोट, स्वेटर, इनर वितरित किए

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 23 दिसंबर ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्था द्वारा आज देवगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की कच्ची बस्ती रातडिया का बल्डा क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर एक समारोह आयोजित कर जरूरतमंद निर्धन परिवारों को शीत प्रकोप सर्दी से बचाने हेतु ऊनी स्वेटर, इनर,कोट,आदि का वितरण ऑल इंडिया भैरव दरबार के राष्ट्रीय संरक्षक संयोजक राजेंद्र कुमार सेठिया की अध्यक्षता शोभालालरेगर अध्यक्ष नगर पालिका देवगढ़ के मुख्य आतिथ्य, प्रदीप सिंहचौहान, उपाध्यक्ष नगर पालिका देवगढ़ ,अजीत कुमार महात्मा, शशि गिरी गोस्वामी ,के विशिष्ट आतिथ्य में संस्था के मुख्य लक्ष्य गरीब को गणेश मानकर सेवा करने के संकल्प को अनवरत देवगढ़ तहसील एवं देवगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए आज 35 सदस्यों को कोट, स्वेटर, इनर,सहित ऊनी वस्त्र वितरित किए गए संस्था द्वारा अब तक 377 निर्धन छात्र -छात्राओं एवं परिवारों को ऊनी वस्त्र एवं 492 छात्र -छात्राओं को स्कूल बैग शिक्षण सामग्री एवं निर्धन परिवारों को 101 कंबल अब तक वितरित किए जा चुके हैं इस अवसर पर पूर्व पार्षद घनश्याम लाल खटीक समाज सेवी अर्जुन गवारिया सहित क्षेत्र के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।