भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में मनाया गया परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का जन्मदिन

आगरा। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का जन्मदिन जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कटारिया के जन्म दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम किए गए जिसमें जिला चिकित्सालय आगरा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगनेर में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा जगह-जगह वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र गुर्जर ने अपने समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। बताया जाता है कि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र गुर्जर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के प्रबल समर्थक हैं। इस दौरान भाजयुमो जिलाअध्यक्ष हरिओम रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिकेत तोमर, जिला मंत्री राहुल पाराशर , मानवेंद्र गुर्जर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित पाराशर, सौरव मुद्गल व जगनेर मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही।