उत्तरप्रदेश चुनावो में कांग्रेस की तकलीफे बढ़ा सकते हैं नन्द कुमार बघेल........

रायपुर:-उत्तरप्रदेश के चुनावों में जहाँ कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर अपना विश्वास जताते हुवे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की जवाबदारी दी है,मुख्यमंत्री बघेल लगातार उत्तरप्रदेश में पार्टी को जिताने कड़ा परिश्रम कर रहे हैं,मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल के बोल विपरीत है,एक ओर वह ब्राह्मण वाद के खात्मे की बात कर रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा मेरे बेटे भूपेश बघेल को यूपी विधान सभा चुनाव का प्रभारी कुर्मी वोटों को हासिल करने के लिए बनाया गया है,प्रियंका गांधी वाड्रा 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की बात कर रही हैं। वह ब्राह्मणवादी लोगों की पत्नियों को टिकट देंगी।

सत्ताधारी दल भाजपा के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उप्र के विधान सभा चुनाव में वह ब्राह्मणवादी सोच के खिलाफ झंडा बुलंद करेंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए जाने की घोषणा पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका के पास इतनी महिलाओं की लिस्ट नहीं है। वह टिकट देंगी भी तो ब्राह्मणवादी सोच रखने वाले लोगों की पत्नियों को टिकट देंगी।