आशीष त्रिवेदी का सीनियर नेशनल कैंप में चयन

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 9 दिसंबर 71 वी सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चेम्पियन शिप 2021 हनुमानगढ़ में आयोजित हुई थी, उसमे राजसमंद जिले से सीनियर जोनल नेशनल बास्केटबॉल चेम्पियन शिप हेतु आशीष त्रिवेदी का खेल के आधार पर पुर्व प्रशिक्षण शिविर में चयन किया गया है।
यह पुर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 12 - 12 - 2021 से 20 - 12 - 2021 तक हनुमानगढ़ आयोजित किया जाएगा एवं 71 वी सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चेम्पियन शिप 22 -12 - 2021 से 26 - 12 - 2021 तक इन्दोर ( मध्यप्रदेश ) में आयोजित होगी।
आशीष त्रिवेदी के चयन पर क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन सिंह रावत, जिला खेल अधिकारी चाँद खा पठान, उप सरंक्षक श्रीमती सपना भंडारी, अध्यक्ष डॉ. ललित दाधीच, उपाध्यक्ष भगवत सिंह, मनोज त्रिवेदी, सयुक्त सचिव विवेक जोशी, कोशाध्यक्ष हेमसिंह, टेनिस क्रिकेट संघ के सचिव नितिन तिवारी, राजेन्द्र सुथार, टेक्निकल कमेटी के मधु सूदन जोशी, गौतम वैष्णव, चंद्रवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, जय नारायण पालीवाल, दीपक पानेरी, एवं सभी बास्केटबॉल के सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
यह जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ राजसमंद के सचिव डी डी त्रिवेदी ने यह जानकारी दी है।