चार किलो चरस के साथ एक नेपाली अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच - पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उ0नि0 प्रेमचन्द्र यादव अपने सहयोगी पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम के साथ रात मे गस्त के दौरान मेन रोड रुपईडीहा से नेपालगंज बाबा होटल के पास से अभियुक्त अमर बहादुर धर्ती पुत्र बुद्धिराम धर्ती निवासी सांख वार्ड नंबर 04 थाना झुलखेत जिला रुकुम राष्ट्र नेपाल को चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 0408/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय सदर रवाना किया गया।