भैरव दरबार संस्थान द्वारा विद्यालय के निर्धन छात्रों को सामग्री बांटी गई

धर्मनारायण पुरोहित की रिपोर्ट

ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्था द्वारा श्री काल भैरव जन्मोत्सव एवं छप्पन भोग महोत्सव के अंतर्गत आज देवगढ़ मदारिया जिला राजसमंद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वादडी राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय भूण्डवास राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीड़ देवगढ़ में निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं एवं निर्धन परिवारों के मुखियाओं को ऑल इंडिया भैरव दरबार के राष्ट्रीय संरक्षक संयोजक राजेंद्र कुमार सेठिया के मुख्य आतिथ्य एवं अजीत कुमार महात्मा शशि गिरी गोस्वामी चतर सिंह जी चोहान सुरत के विशिष्ट आतिथ्य में संस्था के मुख्य लक्ष्य गरीब को गणेश मानकर सेवा करने के संकल्प को अनवरत देवगढ़ तहसील में आगे बढ़ाते हुए आज निर्धन छात्र छात्राओं को स्वेटर कोट एवं जेकेट वितरित किए गए साथ ही बीड़ देवगढ़ गांव के निर्धन परिवार के मुखियाओं को ऊनी कंबल एवं कोर्ट भी वितरित किए गए संस्थान द्वारा अब तक 365 निर्धन छात्र छात्राओं को बैग्स वितरित किए जा चुके है राजस्थान शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में इन विद्यालयों के जो भी छात्र छात्रा मेरिट में आएंगे उन्हें प्रति छात्र ₹5000 ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्था द्वारा नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी आज बीड देवगढ़ में भील समाज के परिवारों सहित 51 सदस्यों को ऊनी कम्बल व कोट भी वितरित किए गए संस्था प्रधान पहलाद सिंह कच्छावा स्वादडी संस्था प्रधान जयनारायण पालीवाल संस्था प्रधान दीपा राम बीड़ देवगढ़ द्वारा अतिथियों को उपरना एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तीनों विद्यालय के 63 छात्रों एवं 58 छात्रों को स्वेटर कोट जैकेट वितरित किए गए स्वेटर कोट जैकेट स्वादडी सीमार चारडा धोलिया की जड़ बकनियां चितरडाई बीडदेवगढ़ किशनपुरा तालाब का वाडिया तलवाड़ा धामणिया सरवानिया मांडावाड़ा रघुनाथपुरा सहित कई गांव एवं मजरे के छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया गया इस अवसर पर स्वादडी संस्था प्रधान प्रह्लाद सिंह कच्छावा भूण्डवास संस्था प्रधान जय नारायण पालीवाल बीड देवगढ़ दीपा राम रघुनंदन वैष्णव देवेंद्र सिंह कच्छावा मालीराम यादव गोपाल कृष्ण नगर भंवर लाल सुथार बालकृष्ण स्वर्णकार उदय सिंह चंपावत सुरेंद्र कुमार जोशी कामना नराणिया राजेंद्र काला कैलाश चंद्र पालीवाल मुकेश कुलदीप केसर कुमारी महेंद्र सिंह अजीत सिंह श्रीमती लता सोलंकी सीमा पालीवाल अजीत सिंह सुरेंद्र सिंह लेहरु लाल रेगर डालचंद प्रजापत महेश चौधरी रमेश चंद्र बुनकर आदि तीनों विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।