नई संस्था “समाधान सिन्धु” का किया गया गठन , वरिष्ठ समाज सेवी “प्रकाश बजाज” सर्वसम्मति से चुने गये अध्यक्ष, टीकम नागवानी बने महासचिव

रायपुर:-मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के बिना मनुष्य के जीवन का कोई महत्व नहीं है। व्यक्ति जो कुछ भी बनना चाहता है वह समाज के वातावरण में ही बन सकता है। दरअसल, समाज एक प्राकृतिक संस्था है, जिस पर व्यक्ति का अस्तित्व और विकास निर्भर करता है। यदि यह कहा जाए कि समाज मानव जाति की सुरक्षा और विकास का मूल आधार है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। मानव जाति में सर्वश्रेष्ठ संस्था की परिभाषाओं और विशेषताओं तय करना लोगों का काम होता है, जो इसमें रूचि रखते है और वे सामाजिक संस्थाओं का गठन करके सामाजिक दिशा तय करते है। उन्हीं उद्देश्यों को लेकर बीते दिनों एक नई संस्था का गठन किया गया जिसका नाम "समाधान सिन्धु"रखा गया।
समाज में व्याप्त विसंगतियों , कुरूतियो और आम आदमी की समस्याओं को दूर करने के लिये "समाधान सिंधु"नामक सामाजिक संस्था का गठन किया गया है। आम व्यक्ति अपने परिवार और समाज मे रहते हुए कई छोटी छोटी समस्याओं में उलझा रहता है जिनका हल आसानी से मिल जुलकर निकाला जा सकता है , आम व्यक्ति सही दिशा निर्देश और ज्ञान के अभाव के कारण उस समस्या को नही सुलझा पाता, ऐसी समस्याओं को बातचीत और सही मार्गदर्शन से सुलझाने का काम "समाधान सिंधु"करेगी। संस्था के उद्देश्य गरीबो को ठण्ड के दिनों में गर्म कपड़े बांटना, गर्मी में प्याऊ घर चलाना, स्वास्थ्य के लिये मेडीकल कैंप लगाना, जरूरतमन्दों को ब्लड डोनेशन की व्यवस्था करना, जरूरत मंद छात्रों के लिए आर्थिक सहयोग एवं अन्य कई सामाजिक कार्यो को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया गया है।
"समाधान सिंधु" की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन 2 वर्ष के कार्यकाल अवधि के लिए किया गया जिसमें संयोजक,ओमप्रकाश तीर्थानी, जवाहर नागदेव, संरक्षक,घनश्याम अठवानी, इंद्रदेव कलवानी, राजकुमार तनवानी, दीपक कृपलानी, राजकुमार मसंद, सुंदर नारवानी, महासचिव,टीकम नागवानी, कोषाध्यक्ष,प्रकाश नानकानी , उपाध्यक्ष,महेश प्रिथवानी गोपाल माखीजा, अमर गुरनानी, सचिव,राजकुमार नागदेव, अशोक कुकरेजा, रतन परयानी, दीपक एंशानी , विधिक सलाहकार,रूपचद नागदेव, सलाहकार समिति,देवराज गुरनानी, युवा विंग प्रभारी,राम दानवानी, कार्यालय मंत्री,विजय भोजवानी, जनसंपर्क अधिकारी,महेश आशपिल्या , मीडिया प्रभारी ,राकेश डेंगवानी।
बैठक की अध्यक्षता माधवदास बजाज ने तथा संचालन टीकम नागवानी द्वारा किया गया।
यह जानकारी संस्था के मिडिया प्रभारी राकेश डेंगवानी ने दी।