साहित्यकार सहयोग संगठन द्वारा निशुल्क वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन 

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).शुक्रवार को डॉ सुषमा सिंह के आवास दीप सिनेमा रोड निराला नगर (वी मार्ट के सामने ) विशाल फ़्री वैक्सिनेशन कैम्प व ई श्रम कार्ड कैम्प लगाया गया। जिसमें निराला नगर, साकेत नगर, गोविंद नगर ,लाल कालोनी, सफ़ेद कालोनी ,केशव नगर से लेकर एन आर आई सिटी तक के लोगों ने वैक्सिनेशन करवाया।इस मौके पर डॉ गायत्री सिंह ,सीमा त्रिपाठी, प्रतिमा गुप्ता, वंदना सोलंकी, कुलदीप यादव ,बिंदू सिंह, चेतना गुप्ता, अजीत सिंह राठौर ,कन्हैया लाल बाजपेयी गीतकार, जयराम सिंह गौर मौजूद रहे।