कालेज की युवती हुई दुष्कर्म की शिकार।

धमतरी:-कुरूद थाना कुछ समय से लगातार अपराधों को लेकर सुर्खियों में हैं, कुरूद नगर अपराधगढ़ बनता प्रतीत हो रहा है, अपराधियों के मन मे पुलिस का बिल्कुल ख़ौफ़ प्रतीत नहीं हैं,लगातार कुरूद पुलिस सुर्खियों में बनी हुई है,चोरी,लुटपाट,पॉकिटमारी तो कुरूद नगर में आम बात हो गई है,अब हालात बद से बदतर होते जा रहे है,अब नगर क्षेत्र में महिलाएं भी सुरक्षित नही है,यह नगर क्षेत्र की दूसरी घटना है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ताजा घटना कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम राखी और बगौद मार्ग में 9 नवंबर को सुबह 10 से 12 के आसपास हुई जहां तीन नक़ाब पोशों द्वारा एक कॉलेज की छात्रा से जो कोचिंग क्लास से लौट रही थी तभी छात्रा का रास्ता रोककर उसे खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद मामले की रिपोर्ट 2 दिन बाद दर्ज कराई गई,पुलिस द्वारा अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।