90 करोड़ से भीम देवगढ़ में बहेगी विकास की गंगा, शिक्षा, सड़क, पेयजल, युवा विकास को लगेंगे पंख, खेल स्टेडियम निर्माण में देवगढ़ भीम प्रदेश में अव्वल

भीम से दुर्गा प्रसाद सिंघानियाकी रिपोर्ट
राजसमंद13 नवम्बर जिले के मिनरल फाऊंडेशन ट्रस्ट द्वारा विधायक सुदर्शन सिंह रावत की अनुशंषा पर भीम देवगढ़ विभानसभा में शिक्षा सड़क पेयजल खेल एवं युवा विकास से जुडी विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्याे को लेकर 90 करोड़ से भी अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने बताया कि भीम देवगढ़ विधानसभा को 90 करोड़ से भी अधिक की राशि की स्वीकृतिया हुई है। प्रदेश के गांधीवादी मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि गाँवों के विकास में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विधायक रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार का पूरा फोकस गाँव, गरीब, दलित, पिछड़े आदि के विकास पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह सपना है कि गाँव में अच्छी सड़के हो। घर घर पेयजल की पुख्ता व्यवस्था हो। महिलाओं को पानी के लिए कोई परेशानी नहीं हो। गाँव के सरकारी स्कूलों में इन्फ्रास्टक्चर मजबूत हो। जिससे बच्चो को अच्छे माहौल में शिक्षा मिले। आँगनबाड़ी केन्द्रों में भौतिक संसाधन सुद्रढ़ हो। गाँव का खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सके इसके लिए स्कूलों एवं गाँव में खेल मैदान, रनिंग ट्रेक हो। ताकी गाँव का युवा पुलिस सेना एवं अन्य सेवाओं की भर्तियो में अपना सुनहरा भविष्य निर्माण कर सके। जिसको लेकर भीम देवगढ़ की सभी पंचायतो में विकास परियोजनाए स्वीकृत की है। विधायक रावत ने 90 करोड़ से भी अधिक की राशि की स्वीकृतिया मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहकारिता एवं प्रभारी मंत्री उदय लाल अंजना एवं जिला प्रशासन के मुखिया जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी करीब 1.25 करोड़ की स्वीकृतिया जारी हुई थी। जिनके कार्य करीब करीब पूर्ण होने को है। रावत ने बताया कि भीम देवगढ़ में 37 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर युवाओ के लिए स्टेडियम निर्माण प्रदेश भर में अव्वल है। यह क्षेत्र के युवाओ के खेल क्षेत्र एवं सेना, अर्ध सैनिक बलो, सहित पुलिस जैसे गौरवमयी सेवा में अपने भविष्य निर्माण को लेकर रोल माडल साबित होगी। अब तक भीम देवगढ़ क्षेत्र में सवा दौे करोड़ की स्वीकृतिया जारी हो चुकी है।