राष्ट्रीय एकता दिवस: देश भर से संस्था द्वारा चुने जा रहे यूनिटी एंबेसडर।

अमन कुमार सिंह

बागपत। सामाजिक संगठन टिप कम्युनिटी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है जिसमे क्विज प्रतियोगिता, एंबेसडर प्रोग्राम आदि भी शामिल है। पत्रकार वार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि किसी भी राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और शांति को बरकरार रखना हर एक नागरिक के मूल कर्तव्यों में शामिल है और राष्ट्रीय एकता दिवस इसी उपलक्ष्य में मनाया जाता है ताकि नवयुवाओं को इस विषय में जागरूक किया जा सके।

संस्था ने विभिन्न राज्यों में एंबेसडर नियुक्त किए है और नियुक्ति अभी भी जारी है। इसमें सुमन भट्टाचार्य (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), डा० निसरीन हुसैन (दुर्ग, छत्तीसगढ़), डा० तौसीफ हुसैन (जम्मू कश्मीर), आर० कोहिला देवी (मदुरई, तमिलनाडु), मोनिका चोपड़ा (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) आदि शामिल है।