माता रानी की विदाई से मन हुआ भावूक, नव चेतन महिला सीमित ने धूमधाम से मां को दी विदाई

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).कानपुर मे दूर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी जिसमे कानपुर की नव चेतन महिला समिति के तत्वाधान मे नव चेतन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा माँ अम्बे की कृपा से दुर्गा पूजा का भव्य रूप से आयोजन किया गया जो कि सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के प्रथम दिन मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई जिसके बाद सायंकाल डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह रही। जिनके शुभ हाथो से दुर्गा सप्तमी की आरती व डांडिया रास का प्रारम्भ किया गया। द्वितीय दिन का मुख्य आकर्षण कानपुर गौरव,भजन व ग़ज़ल के विशेषज्ञ अंकुर दुबे रहे। जिनकी मधुर आवाज़ से सभी भक्त माँ की भक्ति में भाव विभोर हो गए। वही दुर्गा अष्टमी की आरती कानपुर नगर के भावी उम्मीदवार महापौर प्रतिनिधि विजय सिंह मर्तोलिया द्वारा सम्पन्न हुई। इसी के साथ ही तृतीय दिन विश्व हिंदु परिषद की मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में शस्त्र पूजन कर नारी को एक रह कर सशक्त होने की प्रेरणा दी गई। नवमी संध्या पूजन मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि अनुराग तिवारी द्वारा और विशेष अतिथि सपा अभिनेत्री अर्चना रावल द्वारा सम्पन्न हुआ। नव चेतन प्रशिक्षण केंद्र की बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति पर विशेष प्रस्तुति की गयी जिसे नव ज्योति महिला समिति की संस्थापिका प्रीती अवस्थी द्वारा प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। वही अंतिम दिन भक्तो की आंखें नम दिखायी दी जिसके साथ सभी भक्तों ने गीत संगीत ढोल ताशो के साथ व हर्षोल्लास के साथ मां को विदाई दी। इस आयोजन में विशेष रूप से नीतू गुप्ता, सरिता चौरासिया, भावना श्रीवास्तव, एस. पी. भट्टाचार्य, कल्पना गुप्ता, अनुष्का गुप्ता, महेश चौरासिया, प्रांजल गुप्ता, दीपक वर्मा, ज्योति वर्मा, रागिनी मिश्रा, पूनम द्विवेदी, पूजा दुग्गल, ज्योति सिंह, शुभम कपूर, प्रत्यक्षा कटियार, आरती वर्मा, पुष्पा पाण्डेय, अंजू निगम, सोनम वर्मा, सुनीता चौरासिया, एच. एन. तिवारी का मुख्य सहयोग रहा।