*केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी ने पहले सोमनाथ के किए दर्शन, फिर महाराणा को किया सैल्युट*

पाली सिटी,

*केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी ने पहले सोमनाथ के किए दर्शन, फिर महाराणा को किया सैल्युट*

सितंबर पाली सिटी, मे केंद्रीय रेल, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर शनिवार रात पाली पहुंचे। उन्होंने रात्रि विश्राम पाली सर्किट हाउस में किया। रविवार सुबह पाली के सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद महाराणा जन्मस्थली पहुंच महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को सैल्यूट भी किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर व पाली सांसद पीपी चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी रविवार सुबह सर्किट हाउस से रवाना होकर सोमनाथ मंदिर पहुंचे। जहां पर बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पहुंच दर्शन किए। मंदिर में मौजूद पुजारी ने केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव व राज्यसभा सांसद माथुर से पूजा-अर्चना कराने के साथ दुग्धाभिषेक करवाया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनका स्वागत भी किया। इसके बाद वे पैदल ही सोमनाथ मंदिर से रवाना होकर महाराणा प्रताप जन्मस्थली पहुंचे। जहां पर उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए सैल्यूट किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण।
*sbn news pali जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*