विद्यालय में मास्क एवं स्कूल बैग वितरित

 

राजसमन्द 2अक्टूम्बर ( सुरेश सिंह रावत की रिर्पोट ) राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवलियापग में मिशन नींव सेवा संस्थान की प्रेरणा से न्यारा फाउंडेशन उदयपुर की संस्थापक नीतू चोपड़ा व बैग ऑफ स्माईल फाउंडेशन उदयपुर की संस्थापक प्रिया सचदेवा की तरफ से विद्यालय के समस्त 34 बच्चों को स्कूल बैग वितरण किये गए तथा मिशन नींव सेवा संस्थान रतना का गुड़ा के संस्थापक कवि जसवंत लाल खटीक की तरफ से सभी बच्चों को मास्क वितरण किये गए । इस नेक पहल पर संस्थाप्रधान श्रीमती पूजा खटीक ने भामाशाहों को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान कवि जसवंत लाल खटीक , निर्मला देवी , टमा देवी ,नेंनू सिंह आदि मौजूद थे ।
फोटो । माद ।नवलियापग विद्यालय के समस्त 34 बच्चों को स्कूल बैग वितरण किये गए ।