विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मां रेतम नदी की महा आरती की गई।


मन्दसौर/पालसोड़ा। एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में माननीय प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन पर्यटन विभाग भोपाल के आदेशानुसार व प्राचार्य एम.के.पाटनी के नेतृत्व में 27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
� � � � �इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम "Tourism for Inclusive growth'के अंतर्गत विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पवित्र पावन रेतम नदी की महा आरती पंडित अर्जुन व्यास के सानिध्य में संपन्न हुई।
� � � इस अवसर पर विद्यालय छात्र_ छात्राएं एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रहलाद सिंह शक्तावत, पप्पूलाल प्रजापत,सिकंदर धानुक ,महेंद्र सिंह शक्तावत ,शुभम शर्मा, राधेश्याम चौधरी, मुकेश जैन,पूर्णिमा पुरोहित, आसिफ हुसैन, नीरज नायमा, राजू सिंह उपस्थित थे।