अवैध रेत परिवहन का खुला राज नकली पीट पास  सहित आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल 

 


 


वाड्रफनगर :-  बलरामपुर जिले के ब्लॉक वाड्रफनगर में और अन्य जिलों से अवैध रेत परिवहन बनारस मुख्य मार्ग होते हुए उत्तर प्रदेश नकली पीठ पास के माध्यम से भेजा जा रहा  में नकली पीट पास बनाकर देता था  रेत माफीयाओ को पीट पास दे कर अधिक पैसा कमाने के चक्कर मे पीट पास आरोपी गीरफ्तार  करने मे पुलिस को बड़ी ही सफलता मिली है । अब
 22.09.2021 को प्रार्थी गौरव राघव पिता अवनीश कुमार राघव, निवासी रायपुर, वर्तमान पता लखनपुर, जिला सरगुजा, द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे डी.व्ही. लिमिटेड के प्रभारी है एवं इस कंपनी के द्वारा वर्तमान में अम्बिकापुर से शिवनगर तक एन.एच. 130 पर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, इन्हें जानकारी मिली है कि उत्तरप्रदेश के रवि कुमार पहरिया नामक व्यक्ति द्वारा इनके नाम से
फर्जी पिट पास तैयार कर विक्री कर रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी रवि कुमार पहरिया के विरूद्ध धारा 420 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले
में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील
नायक  के निर्देशन में  मामले के आरोपी रवि कुमार पहरिया की  गिरफ्तारी सुनिश्चित करने बाबत टीम रवाना की गई,  प्रार्थी द्वारा अपने कथन में आरोपी रवि पहरिया के वर्तमान में वाड्रफनगर के ही किसी लॉज में रूके होने की जानकारी बताई गई थी, जो पुलिस अनुविभागीय अधिकारी
वाड्रफनगर श्री अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में चौकी वाड्रफनगर की पुलिस टीम द्वारा वाड्रफनगर के लॉज की चेकिंग प्रारंभ की गई, तो आरोपी रवि पहरिया अतिथि लॉज में ठहरा
हुआ मिला, पूछताछ करने पर प्रारंभ में तो आरोपी रवि टाल-मटोल करने लगा, किंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर फर्जी तरीके से पिटपास तैयार कर रेत परिवहन करने वाले ट्रक वालों
को बेंचा जाना स्वीकार किया। आरोपी रवि कुमार पहरिया से 02 बंडल (जिल्द) सील लगा पिटपास, 06 नग रबर सील, 01 नग नंबरिंग की मशीन मेमोरेण्डम के आधार पर जप्त की
गई है। मामले में दौरान विवेचना धारा 467, 468, 471 भा.द.वि. जोड़ी गई है। मामले के आरोपी रवि कुमार पहरिया पिता अशोक कुमार पहरिया, उम्र 29 वर्ष, ग्राम डोमन खेरा, पो०
सिंगपुर, तहसील व थाना करबी, चित्रकूट, जिला चित्रकूट, उ.प्र. को दिनांक 23.09.2021 के 19.40 बजे गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.09.2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। 
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर राजकुमार लहरे, चौकी प्रभारी वाड्रफनगर कृष्णपाल सिंह, सउनि बालेश्वर महानंदी, प्र०आर० अरविन्द प्रसाद, पवन सिंह, बृजभान पैंकरा, विवेक उईके, विवेक पाण्डेय, सकेन्द्र पैकरा, शैलेश आदि की भूमिका सराहनीय रही।*