पोषण अभियान प्रदर्शनी का आयोजन

पाली सिटी

पोषण अभियान प्रदर्शनी का आयोजन

सितम्बर पाली सिटी राज्य सरकार के निर्देशानुसार पोषण माह के तहत आंगनवाडी केन्द्र सर्वोदय नगर I,II,III, न्यू शक्ति नगर कृष्णा नगर, रावत नगर, राजेन्द्र नगर विस्तार, मणि नगर करण सिंह की चाली, राजीव कोलोनी पर गुरुवार को पोषण अभियान पर प्रदर्शनी व अन्न प्राशन का आयोजन किया गया।
इस दौरान पर्यवक्षक जीना संतोष, रा उ प्रा विद्यालय प्रधानाध्यापक परमेश्वरी जोशी, पार्षद निर्मल तेजी के निर्देशन में क्षेत्रीय व स्थानीय भोजन, सब्जियों के व्यंजन बनाकर उनके माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस दौरान केन्द्र पर उपस्थित गर्भवती, धात्री, महिलाएं व किशोरी बालिका एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण कि स्थिति एवं सुधार के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर आंगनवाडी कार्यकर्ता सुनिता सैनी, मनोहर कवंर, विमला जी, जय श्री तिवाड़ी, रागिनी जी, विणा शर्मा, ललिता देवी, मंजू देवी, प्रभा? देवी, सहियिका रेखा कवंर, पूजा देवी, सुमनलता, भंवरी देवी, कमला देवी व आशा सहयोगिनी संतोष बंजारा, निर्मला शर्मा, पूर्णिमा, जय ?श्री, शुशीला एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।