वी वी एन इंटरटेंनमेंट द्वारा ग्लैमर्स फेस ऑफ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के डांस, सिंगिंग एवं माडलिंग के ऑडीशन सम्पन्न

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).आज वी वी एन इंटरटेंनमेंट द्वारा ग्लैमर्स फेस ऑफ उत्तर प्रदेश एवम् उत्तराखण्ड के डांस, सिंगिंग,एवम् माडलिंग के ऑडीशन क्विजी डेन लांज मे किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य आतिथि के रूप मे रजत सिंह गौर मौजूद रहें। कार्यक्रम मे जज के रुप मे दीपिका सिंह ,मधुर सिंह , जारा खान, रितु सिंह , गुंजन चड्ढा, प्रिंसी कमल ,दीपक प्रवानी ,देव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक विक्की बहल के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार लगभग पूरे प्रदेश से 70 माडल ने आकर आडीशन दिय़ा। साथ ही माडल को देव सिंह द्वारा पोजस का एवं मीनू सचान के द्वारा सेल्फ मेकअप की क्लास भी दी गयी ,साथ ही फेमस ब्लागर प्रज्ञा अग्रवाल के द्वारा ब्लागींग के महत्व को भी समझाया गया। उत्तर प्रदेश की लगभग 50 मेकअप आर्टिस्ट को सम्मानित किया गया और देश के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले मीडिया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे चयनित किये गये प्रतिभागी कानपुर मे होने वाले 24 दिसम्बर को ग्रांडफिनाले मे प्रदेश का नेतृत्त्व करेगे।