सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज कानपुर

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).कानपुर पलुिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के विशेष अभियान "मिशन शक्ति" मकडीखेडा थाना कल्याणपुर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सें संबंधित जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया । मिशन शक्ति महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा सें सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कानपुर नगर क्षेत्र में छात्राओं के साथ घटित हो रहे अपराधों के सबंध में जागरूक किया गया । सुरक्षा सम्बन्धित हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076( मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ), 112 (पुलिस आपातकाल सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन ), 102 (स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार किया व नारी सुरक्षा सम्बन्धी बचाव हेतु टिप्स दिये गये। नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता एवं नारी स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम में उपस्थिति समस्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से बताया गया कि महिला हेल्प डेस्क पर महिला निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह, महिला सुरक्षा प्रभारी व चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय उ0नि0 श्रीमती इन्दु यादव, महिला आरक्षी प्रियंका द्विवेदी, महिला आरक्षी रेनू, व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती मिलिलेश गुप्ता, एनजीओ हेमा मोहनी श्रीवास्तव, श्रीमती रेनू व करुणा आदि मौजूद रहें।