पूर्व अध्यक्ष राजेश मसाला के समर्थन में ढेमा बाजार में गठित कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने दिया पद से सामूहिक त्यागपत्र

अमेठी : व्यापार मंडल अध्यक्ष ढेमा रामसूरत साहू ने अपने सभी कार्यकारिणी के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदों से आज त्यागपत्र दे दिया है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष रामसूरत साहू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा व्यापारी समाज के हितों की निरंतर अनदेखी करने से आहत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद अमेठी ढेमा बाजार के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हुए मैने जिला उपाध्यक्ष अनिल मसाला के माध्यम से त्यागपत्र राजेश मसाला को प्रेषित कर दिया है।
ढेमा अध्यक्ष रामसूरत साहू ने कहा कि जनपद व बाजार वासियों के व्यापारियों के आदेश पर व राजेश मसाला एवं रवीन्द्र त्रिपाठी की प्रेरणा से मैंने ढेमा अध्यक्ष पद स्वीकार किया था और आज उन्हीं की उपेक्षा और अनदेखी की वजह से त्यागपत्र दे रहा हूं। जो भी संगठन व्यापारी हित की बात करेगा हम उस संगठन के सहयोग के लिए कृत संकल्पित है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ढेमा रामसूरत साहू के साथ ही संगठन महामंत्री विजय नरायण सरोज, महामंत्री जवाहर लाल गुप्ता,संरक्षक बृजमोहन वर्मा , कोषाध्यक्ष त्रिजुगीनारायण,सह मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण कुमार,विधिक सलाहकार देवराज गुप्ता व समस्त पदाधिकारियों ने भी अपनी कार्यकारिणी सहित सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है।