अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को लगा एक और झटका, प्रदेश संगठन महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के बाद जिलाध्यक्ष राजेश मसाला ने भी दिया त्यागपत्र


अमेठी : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी द्वारा व्यापारी समाज के हितों की निरंतर अनदेखी करने से आहत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद अमेठी के जिलाध्यक्ष श्री राजेश मसाला ने आज अपने पद से त्यागपत्र देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित कर दिया है। जिलाध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि जनपद के व्यापारियों के आदेश पर एवं श्री रवीन्द्र त्रिपाठी जी की प्रेरणा से मैंने अध्यक्ष पद स्वीकार किया था और आज उन्हीं की उपेक्षा और अनदेखी की वजह से त्यागपत्र दे रहा हूं। जो भी संगठन व्यापारी हित की बात करेगा हम उस संगठन के सहयोग के लिए कृत संकल्पित है।

राजेश मसाला जी के साथ ही जिला प्रभारी हरिकेश श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री सियाराम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ एस पी पाल, डॉ हरिश्चंद्र गुप्ता, राजेश अग्रहरि टिकरी, सतीष श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, प्रेम अग्रहरि, विश्वनाथ अग्रहरि, कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद सोनी, सह कोषाध्यक्ष फैजान खान, विधिक सलाहकार लाल मोहम्मद राईन, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, संगठन मंत्री संदीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष युवा सोनू यज्ञसैनी, ने भी अपनी कार्यकारिणी सहित सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है।