10,000रु0 का इनामिया अवैध चरस के साथ गिरफ्तार -

बहराइच-पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण तथा पुरस्कार घोषित अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी महसी जयप्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट राज कुमार सिंह के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर राजापुर चौराहे से 10,000 हजार का इनामिया अपराधी लच्छीराम पुत्र रंगीलाल निवासी गैल नयापुरवा दा0 नरोत्तमपुर थाना खीरघाट को गिरफ्तार किया,जिसके पास से 1.900 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। जिसकी अन्तराष्ट्रीय किमत 10 लाख है। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना कोतवाली देहात के मु0अ0स0 314/2021 धारा 41/411 /413/419/420/467/468 भादवि0 मे फरार चल रहा था,जिसकी गिरफ्तारी हेतु 10,000 हजार रुपया नगद पुरस्कार घोषित था। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व मे 12 अभियोग जनपद मे पंजीकृत है।