ब्रेकिंग न्यूज़  छत्तीसगढ़ CM के पिता नंदकुमार बघेल की हुई गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रायपुर के डीडी नगर थाने में नंद कुमार बघेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। सीएम बघेल ने केस दर्ज करने का आदेश देने के साथ ही कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है। अगर उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की है, तो इसका मुझे खेद है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

दीनदयाल विप्र समाज ने कराई एफआईआर:?
नंद कुमार बघेल के खिलाफ दीनदयाल विप्र समाज के सदस्यों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। रायपुर में डीडी नगर थाने की प्रभारी योगिता खोपर्डे ने बताया कि दो सितंबर को हमें सर्व ब्राह्मण समाज, सुंदर नगर से शिकायत मिली थी कि नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी