नगर पंचायत चुनाव में जनता किसे सौपती है सत्ता की चाबी?

सवांददाता दिलीप जादवानी@कुरुद नगर पंचायत चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही हैं, वैसे वैसे चुनावी प्रचार और जनसम्पर्क का दौर तेज होता जा रहा है,नगर पंचायत कुरुद में कुल 10286 मतदाता हैं। 5077 पुरुष मतदाता 5209 महिला मतदाताओ वाले कुल 15 वार्डो में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है, पर तीन वार्डो से निर्दलीय प्रत्याशी ने हुंकार भर कर दोनों पार्टियों का चुनावी गणित बिगाड़ दिया है,जिस वजह से दोनों पार्टियों ने फिर से अलग समीकरण बिठा कर चुनावी मैदान में हुंकार भर रहे हैं, भाजपा जहां विकास और नगर को विकसित करने के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में हैं, वही कांग्रेस पार्टी भय और भ्र्ष्टाचार के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में तैयार हैं,एक ओर भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री राजनीति की रणनीति बनाकर चुनाव की बागडोर हाथो में लेकर सत्ता बिठाने प्रयासरत है,वही कांग्रेस पार्टी को भी यह ज्ञात है कि गुटबाजी के चलते सत्ता की चाबी हाथो से निकल सकती हैं, इस वजह से कांग्रेस पार्टी भी एकजुट होकर चल रही हैं,कुरुद नगर पूरे प्रदेश में चुनावी जागरूकता को लेकर एक अलग ही पहचान रखता है, वही नगर पंचायत चुनाव में अब देखना यह कि आम जनता के गलियारों से गुजर कर जाने वाली सत्ता की चाबी जनता किसे सौपती है।