आया सावन झूम के की फर्स्ट रनर अप बनी प्रियंका

Citi update (महेश प्रताप सिंह). लखनऊ में हजरतगंज रॉयल कैफे की कलर सभागार में मध्यम समाजिक संस्था के तत्वधान मे एपिक इवेंट्स की महिलाओं ने हरियाली तीज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। जिसमें कार्यक्रम को आया सावन झूम के नाम की थीम दी गई। जिसमें सभी महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर सावन के इस मौके पर कार्यक्रम को हर्षोल्लास और जोर शोर के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लखनऊ की महिला महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया व अध्यक्षता हेमा खत्री ने गणेश भगवान की वंदना करते हुये दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। वही इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सिंगिंग, डांसिंग, सावन क्वीन जैसी मनोरंजन खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। महिलाओं ने सावन संबंधित बालीबुङ थीम पर नृत्य भी किया जिसमें सावन आया मन भाया सावन, मै मोरनी बनके, मैं तो छम छम नाचूं,,चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगा जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इसी श्रृंखला में महिलाओं ने कजरी और तीज के सावन संबंधित गीतों की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में 25 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं ने रैंप वॉक कर अपने जलवे बिखेरे। इस कार्यक्रम की बागडोर प्रीति कुमार राखी सिंह ने जूरी के माध्यम से संभाली। वही इन खेल प्रतियोगिताओं में सावन की फर्स्ट रनर अप प्रियंका जी द्वितीय रनर अप साध्वी और सावन क्वीन का खिताब शिखा सिंह को दिया गया। इसी क्रम में सिंगिंग कंपटीशन की विनर मधु सक्सेना, डांस कंपटीशन की विनर स्नेहा शुक्ला, अर्पिता गुप्ता (प्रीटी गर्ल), सोनल अग्रवाल (सनशाइन), डॉ स्वीटी श्रीवास्तव (मन मोहिनी), सुरभि ग्रोवर (ब्यूटी विथ ब्रेन),(पार्टी की जान) मंजरी श्रीवास्तव, दीप्ति आहूजा (प्यारी), पूजा श्रीवास्तव (रूप की रानी) उपासना फैसिनेटिग, सोनल (सनशाइन) साथ ही अन्य महिलाओं ने कई टाइटल अपने नाम किये।