यमुना के आसपास क्षेत्रवासी रहे सतर्क बढ़ सकता आज रात जलस्तर DM

यमुना नदी जनपद औरैया की प्रमुख नदी है। चम्बल, क्वारी, सिन्धु एवं पहुच इसकी सहायक नदियां है। यमुना नदी का चेतावनी बिन्दु 112.00 मी० है एवं खतरे का निशान 113.00 मी० है। राजस्थान में चम्बल नदी के कैचमैन्ट एरिया में भारी वर्षा के कारण लगातार भारी वृद्धि हो रही है। आज दिनांक 3.08.2021 को रात्रि लगभग 12.00 तक खतरे के निशान को पार करने की प्रबल सम्भावना है। जनपद औरैया के यमुना नदी क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण आम जनमानस को चेतावनी दी जा रही है कि वह सर्तक रहे और यमुना नदी के आस-पास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से भ्रमण न करें।

(सुनील कुमार वर्मा ) जिलाधिकारी, औरैया।