कॉग्रेस की गलत नीतियो के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 31 जुलाई जिले के देवगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस की गलत नीतियां बढ़ते हुए बिजली के बिल पूरी तरह से चरमराई हुई कानून व्यवस्था पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार वह आम आदमी को किए जा रहे परेशान के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक एवं मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष हरि सिंह रावत ने किया। देवगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान सांगावास मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर देवगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश गर्ग भीम मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नारायण सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा ओम बंसल युवराज जोशी विनोद सुथार महामंत्री अरविंद सिंह चुंडावत उदय राम गुर्जर उप प्रधान गहरी लाल गुर्जर दिवेर युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह निलेश कुमार जोशी उप चेयरमैन प्रदीप सिंह व सभी पार्षद गण तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन सूरज दरवाजा से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए बड़ा गणेश जी माणक चौक कोतवाली चबूतरा मारू दरवाजा तीन बत्ती चौराहा व नगरपालिका होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा जहां पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।