अभी अभी उभाव थाने की पुलिस को हाथ लगी स्कार्पियो।

उभाव थाने को मिली एक बड़ी कामयाबी।


आप को बता दें कि थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा एक स्कार्पियो नं0 UP 60 AP 8187 से 1.5 किग्रा0 गांजा 01 अदद नाजायज चाकू व स्कार्पियों गाड़ी के साथ 01 अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।


उत्तर प्रदेश बलिया जनपद के तेज़ तरर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे अभियान में दिनांक 27.07.2021 को ज्ञानेश्वर मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना उभांव के निर्देशन में उ0 नि0 दिनेश शर्मा के हमराह हे0 का0 राजेन्द्र सिंह हे0 का0 शमीम अहमद का0 अविनाश शर्मा के साथ रेगुलेटर पुलिया पर चेकिंग के दौरान समय 09.45 बजे विजय यादव पुत्र स्व0 सूर्यभान यादव सा0 रक्सा थाना पकड़ी जनपद बलिया के कब्जे से वाहन स्कार्पियो नं0 UP60 AP 8187 के सीट के नीचे से एक प्लास्टिक के झोले मे 1.5 किग्रा0 गांजा बरामद हुआ व अभियुक्त उपरोक्त के पास से जामा तलाशी के दौरान कमर मे घुसा हुआ एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त गांजा बिहार राज्य ले जाकर बिक्री करता है तथा अवैध धन कमाता है तथा इसी धन से अपनी आजीवका चलाता है।

पकड़े गये उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना उभांव जनपद बलिया पर क्रमशः मु0अ0सं0 105/21 4/25 आर्म्स एक्ट मु0अ0सं0 106/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीकृत किया गया है व स्कार्पियो नं0 UP60 AP 8187 को MV एक्ट मे सीज किया गया तथा अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया गया।


बरामदगीः-
1. 1.5 किग्रा0 गांजा
2. 01 अदद नाजायज चाकू
3. 01 अदद स्कार्पियो नं0 UP60 AP 8187
नाम पता अभियुक्तगणः-
विजय यादव पुत्र स्व0 सूर्यभान यादव सा0 रक्सा थाना पकड़ी जनपद बलिया।


गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उभाव थाने के उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा प्रभारी चौकी टंगुनिया थाना उभांव जनपद बलिया हे0 का0 राजेन्द्र सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
हे0 का0 शमीम अहमद थाना उभांव जनपद बलिया रिक्रूट कांस्टेबल अविनाश शर्मा थाना उभांव जनपद बलिया।

✍🏻रिपोर्टर मो सुफियान।