विमलेश बनाये गए भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष

पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी विमलेश कुमार शर्मा को समाज सेवा एवं सामाजिक संगठनों में लगन व मेहनत को देखते हुए मंगलवार को भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू भैया विधायक बलरामपुर की अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश सदस्यता प्रमुख दीपक श्रीवास्तव ने उनको मनोनयन पत्र सौंपा।
आपको बता दें कि विमलेश कुमार शर्मा इससे पहले भी कई हिंदूवादी संगठनों में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारियां बाखूबी निभा चुके हैं।
विमलेश कुमार को भाजपा समर्थक मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदीप कुमार,अजय चौहान, महेंद्र कुमार, शोभित दीक्षित, शिवकुमार,रजत कुमार,अजय शर्मा लखीमपुर,राजीव,विकास कुमार आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।