किशोर सिंह काछबली बने कामलीघाट संभाग अध्यक्ष

राजसमन्द 25 जुलाई I ( सुरेश सिंह रावत की रिर्पोट )राजस्थान रावत राजपूत महासभा पूनमसिंह मोगर प्रदेशाशाध्यक्ष ब्यावर के निर्देशानुसार महासभा के संरक्षक मंडल के सदस्य पूर्व अध्यक्ष बिरदसिंह खोड़माल,नाथूसिंह हरिपुर मारवाड़,लक्ष्मण सिंह रावत पुर्व गृह राज्यमंत्री, विष्वमभरकृष्ण सिंह बग्गड़,हुकुमसिंह आपावत भीम, पृथ्वी सिंह सिरियारी सोजत सिटी,भगवान सिंह चौहान कामलीघाट की सहमति से किशोर सिंह काछबली को कामली घाट संभाग अध्यक्ष मनोनीत करके कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । माधुसिंह चौहान प्रदेश प्रवक्ता राजस्थान रावत राजपूत महासभा ब्यावर ने बताया कि कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरम सिंह कामली घाट,उपाध्यक्ष नाहर सिंह भाटिया की भागल,मूलसिंह अध्यापक मंडावर,तेजपाल सिंह पीपली नगर,उदय सिंह हगालिया,मदन सिंह वरिष्ठ अध्यापक काछबलि ,वरिष्ठ महामंत्री लोकपाल सिंह बाघाना,महामंत्री गिरधारी सिंह हवाला,संगठन मंत्री मनोहर सिंह ठीकर वास,किशोर सिंह लाखागुड़ा,लक्ष्मण सिंह सुरड़ा,केशर सिंह तेजागुड़ा, जोध सिंह टोकरा,केशर सिंह रतनागुड़ा,मोहन सिंह तालाब का बाडिया,प्रेम सिंह लीकि,शंकर सिंह,प्रचार मंत्री भवर सिंह चाट का गुड़ा,मंत्री रूपसिंह कुआथल,सयुक्त मंत्री मिठ्ठन सिंह कीटो का बाडिया, डागर सिंह पांतो की आंती पंचायत समिति सदस्य,हजारी सिंह न्याघर काछबाली ,कोषाध्यक्ष किशन सिंह बराटो का बाडिया,विशेष आमंत्रित सदस्य महासभा कार्यकारिणी,नवयुवक मण्डल कार्यकारिणी,भामाशाह,प्रधानाचार्य,सरपंच वर्तमान व पूर्व सरपंच,जिला परिषद सदस्य,एवम् 101 सदस्य ओर कार्यकारिणी में सम्मिलित किए गए।