संदिग्धावस्था में सड़क किनारे मिला विवाहिता का शव।

एलाऊ/मैनपुरी
थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में एक चादर में बंधी संदिग्ध परिस्थितियों में किसी अज्ञात महिला का शव ग्राम सलेमपुर के पास रोड के किनारे पर पड़ा मिला था।ग्राम प्रधान संतराम द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर थानाध्यक्ष ऐलाऊ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था।मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी व सीओ सिटी द्वारा भी निरीक्षण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रातः पांच बजे के लगभग गांव सलेमपुर पर सड़क के किनारे चादर में बंधी एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा थाना पुलिस को दी गई थी।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष है वह शादीशुदा है।मृतका का हुलिया रंग गेहूंआ कद 5 फुट 2 इंच इकहरा मजबूत बदन है।मृतका लाल काली रंग की साड़ी,आसमानी रंग का पेटीकोट व बैंगनी कलर का ब्लाउज पहने हुए है। जिसके दाहिने हाथ पर प्रियंका गुदा है एवं बाएं हाथ की हथेली पर मेहंदी से चंदन लिखा है। उक्त महिला की पहचान प्रियंका पत्नी दीपू गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण निवासी ग्राम औंग थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।महिला की ससुराल वाले घर से फरार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की शादी लगभग ढाई साल पहले हुई थी।मृतका का मायका फरुर्खाबाद में बताया गया है।मृतका की हत्या किसने और क्यों की है यह अभी तक पता नहीं चल सका है।

रिपोर्ट- दिलशाद खान