विश्वनाथ सिंह बने प्रधान संघ के अध्यक्ष, विनोद कनौजिया बने सचिव

अमेठी।ख़बर यूपी के अमेठी जनपद के विकास खंड भादर से है। विकासखंड भादर के अंतर्गत इलाहाबाद फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे त्रिशुंडी में स्थित त्रिभुवन सिंह इंटर कॉलेज में ब्लॉक भादर के प्रधानों की एक बैठक मंगलवार को दिन के 10:30 बजे बुलाई गई। जिसमें भादर ब्लाक के 53 प्रधानों में से 43 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया ।बैठक में प्रधानों की उपस्थिति में भादर प्रधान संघ चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।जिसमे प्रधान बालीपुर डुहिया आस्था त्रिपाठी ने विश्वनाथ सिंह प्रधान पीपरपुर के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष प्रधान संघ भादर के लिए किया। जिसको समस्त प्रधानों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रधानों की सर्वसम्मति से प्रधान संघ की कार्यकारणी का गठन हुआ ।जिसमे विश्वनाथ सिंह को अध्यक्ष,आस्था त्रिपाठी उपाध्यक्ष, सचिव पद पर विनोद कनौजिया,कोषाध्यछ राजेन्द्र यादव व इंद्रजीत यादव को संरक्षक चुना गया।
प्रधानों ने विश्वनाथ सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया।लोगों को संबोधित करते हुए विश्वनाथ सिंह ने कहा कि यह सब ब्लाक प्रमुख भादर प्रवीण सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ ।हमारी पूरी टीम ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव किया है। हम उनके सुख दुख में साथ रहेंगे ।एक पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि इंद्र बहादुर सिंह ने कल प्रधानों की समस्या को लेकर एक गुपचुप मीटिंग बुलाई थी। जिसमें कहीं पर कोई भी समस्या नहीं थी ।वहां केवल आपाधापी में बैठक बुलाई गई जो पूरी तरह से असंवैधानिक थी ।हमारे ब्लॉक के 40 से 50 प्रधान हमारे साथ है।प्रधान संघ के उपाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कल जिस तरह की घटना हुई वैसा नहीं होना चाहिए था ।प्रधान सिलेक्टेड होता है इलेक्टेड नही। यह मेरा संगठन अध्यक्ष के साथ मिलकर काम करेंगा। हम लोगों को केवल एक टेलिफ़ोनिक से बुलाया गया । वह लोग केवल गोपनीय तरीके से अध्यक्ष पद को हथियाना चाहते थे ।वहां पर प्रधान को लेकर कोई भी जटिल समस्या नहीं बताई गई ।संगठन में किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सभी का योगदान होना चाहिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह , विनोद कुमार कनौजिया सचिव, राम यज्ञ मौर्य ,राजेंद्र यादव ,रविंद्र सिंह ,सुरेन्द्र कुमार मौर्या ,रंजीत यादव सहित दर्जनों मीडिया कर्मी उपस्थित थे।