सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने किया कार्यकरणी का विस्तार

अमेठी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आए अप्रत्याशित परिणाम के बाद सपा जिला अध्यक्ष अमेठी राम उदित यादव ने नए सिरे से पार्टी गठन का कार्य शुरू कर दिया जिसमें पुराने कार्यकर्ताओं और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में जगह दी है।
जिला अध्य्क्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पार्टी के गठन में 21 चेहरे शामिल किए गए हैं । विधानसभा कार्यकारिणी में मनीराम वर्मा को अमेठी विधानसभा का अध्यक्ष,राजेश मिश्रा अधिवक्ता को उपाध्यक्ष,चौधरी सुखराम यादव को उपाध्यक्ष,रामचंद्र यादव को महासचिव,सचिव पद के लिए देव राज गुप्ता,शोएब अहमद,डॉ राम अवध यादव,नौशाद अली,विजय यादव तथा सदस्य पद के लिए राजाराम पाल, संजय कश्यप,लालजी शुक्ल,पवन कुमार शर्मा,सर्वजीत सिंह,हरिश्चंद्र प्रजापति,शीतला प्रसाद यादव पूर्व प्रधान,राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अर्जुन वर्मा,सुनरा देवी कोरी,राजेंद्र यादव प्रधान,शत्रुघन कोरी को मनोनीत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ यादव उर्फ मुन्ना को ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर, मनोज वर्मा को ब्लॉक सचिव संग्रामपुर, लालजी यादव को ब्लॉक अध्यक्ष भादर ,मोहम्मद अकरम को ब्लॉक सचिव भादर ,दीनानाथ वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष अमेठी, सुरेश लाल यादव ब्लाक महासचिव अमेठी, बलराम यादव ब्लॉक अध्यक्ष भेंटुआ,महेश मौर्य ग्राम प्रधान को ब्लॉक सचिव भेटुआ के पद पर चयन किया गया है। मनोनयन पर सपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि मनोनीत पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे । इस अवसर पर डॉ आशीष यादव, अधिवक्ता इंदल यादव,धीरज पाल, दान बहादुर यादव, संतोष जायसवाल ,बबलू यादव इस्माइलपुर ,राजकिशोर यादव ,नृसिंह यादव ,जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।