कड़ाके की धूप में खड़े रहे विधायक रावत, सैकड़ों युवाओं को हौसला अफजाई कर सेना में फतेह की अग्रिम बधाई देकर किया रवाना, विधायक रावत ने निशुल्क बस एवं भोजन की की व्यवस्था

दुर्गाप्रसाद सिंघानिया की रिपोर्ट

राजसमंद 15 जुलाई आम तौर पर जब किसी परिवार का युवा कही सरकारी नौकरी की दौड़ या किसी कार्यकम में रवाना होते समय यदि परिवार के मुखिया के हौसला अफजाई से ही युवाओ के हौसलो को पर लग जाते। और एसे दौर में यदि क्षेत्र के विधायक खुद उनके साथ हो तो होंसलो को पंख तो मिलना ही है। कुछ इसी तरह का नजारा नजर पेश आया गुरूवार को कस्बे के एतिहासिक खेल मैदान पाटिया में। गुरूवार को क्षेत्र के युवाओं के चेहरो किसी उत्सव से कम खुशी नहीं थी। जहा एक और मगरा क्षेत्र की माटी में जन्मे प्रत्येक युवा में मन में राष्ट्र की गौरवमयी सेवा भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्र भक्ति का जूनून और जज्बा था। वही दूसरी और क्षेत्र के युवा विधायक सुदर्शन सिंह रावत की स्वयं मौजूदगी ने सेना भर्ती में सम्मिलित होने वाले युवाओं के रक्त में नए जोश का संचार कर दिया। विधायक रावत ने पाटिया खेल मैदान में पहुँच कर युवाओं से वार्ता की। सभी को सेना में भर्ती में सम्मिलित होने को लेकर प्रवेश पत्र से लेकर सभी आवश्यक दस्तावेजो, मूल एवं छाया प्रतिया की जानकारी ली। विधायक रावत ने सभी को चेकलिस्ट अनुसार दस्तावेज प्रस्तुतीकरण के निर्देश दिए। जिसके बाद सभी का सेना भर्ती को लेकर हौसला बढ़ाया एवं सेना भर्ती में सम्मिलित होकर सफल होने की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान सरपंच यशोदा कँवर, विमला खटीक, शान्ता देवी, राकेश बुनकर, निधि टांक, पूर्व सरपंच अमर सिंह, मोहन सिंह, हरीश टांक, नारायण सिंह, किशोर चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पिंटू गांधी, धन्ना लाल सेन, डूंगर सिंह चैहान, गौरव आचार्य, अशोक सिंह अम्बिका, राजेश सिंह चैहान आदि मौजूद थे।
विधायक रावत ने किया एस्कोर्ट
आम तौर पर आपने विधायको के रूतबे के चलते विधायको को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस को एस्कोर्ट करते हुए तो देखा होगा। परन्तु जब गुरूवार को नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। विधायक रावत ने सेना भर्ती में सम्मिलित होने वाले करीब 1 हजार युवाओं के लिए की गयी 14 बसों की जिनमे भावी भारतीय सेना के जवान थे। उनकी बसों का एस्कोर्ट विधायक सुदर्शन सिंह रावत करते देखे गए। सेना भर्ती में समिलित होने जाते युवाओं की बसों के सबसे आगे खुद विधायक सुदर्शन सिंह रावत अपने निजी वाहन में रवाना हुए। विधायक रावत ने यह सन्देश दिया कि आपका विधायक आपके साथ है।
14 बसों में 1 हजार से भी अधिक युवा सेना भर्ती के लिए हुए रवाना
जानकारी के अनुसार विधायक रावत द्वारा 10 बसों की निःशुल्क व्यवस्था की गयी थी। परन्तु जब युवाओं की संख्या पंजीयन के दौरान बढ़ती गयी। तो विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने हांथो हाथ 4 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करवाई एवं 14 बसों को रवाना कर खुद भी उनके साथ रवाना हुए।