जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार  जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कार्यालय प्रताप सदन में किया पार्टी विस्तार

प्रतापगढ़: प्रतापगढ नगर क्षेत्र स्थित कार्यालय प्रताप सदन में बुधवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने मिशन 2022 के तहत् जनपद की विभिन्न कमेटियों का विस्तार करते हुए लगभाग दो दर्जन युवाओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सरोज एवं जिला अध्यक्ष रामअचल वर्मा की सहमति एवं संस्तुति पर आज बुधवार को पार्टी का विस्तार करते हुए ब्लॉक कमेटी सदर में अनुराग सिंह को प्रधान महासचिव, एवं योगेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, एवम सुधीर सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह एवं अमन सिंह को सचिव, और ब्लॉक कमेटी गौरा में अर्पित यादव को उपाध्यक्ष, राहुल कुमार पाल को सचिव एवं आशुतोष प्रजापति को उप सचिव, और ब्लॉक मांधाता में आनंद सिंह को उपाध्यक्ष, विधानसभा कमेटी रानीगंज में गौरव तिवारी को प्रधान महासचिव, एवम प्रभाकर तिवारी को सचिव, और विधानसभा कमेटी सदर में दिवाकर सिंह को सचिव, आदित्य प्रताप सिंह को उप सचिव, नगर कमेटी बेल्हा में उत्कर्ष सिंह को उपाध्यक्ष एवं उत्कर्ष सरोज को सचिव के पद पर मनोनीत किया।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य माननीय गोपाल जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सरोज, माननीय गोपाल जी के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह लाल साहब, जिला महासचिव राज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, एवं जिलासचिव सौरभ सिंह ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया।