एसपी बलिया ने कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र बदल दिए।

ब्रेकिंग न्यूज़।

सीयर चौकी इंचार्ज का हुआ ट्रांसफर।

✍🏻जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए तत्पर पुलिस अधीक्षक ने चार थाना थानाध्यक्षों काकार्य क्षेत्र बदलदिए।

बलिया जनपद के तेज़ तरर्रार पुलिस अधीक्षक आईपीएस डाक्टर विपिन ताडा ने चार थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव साथ ही संबंधितों से आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बांसडीह कोतवाली के कोतवाल प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को सिकन्दरपुर थाना भेजा गया अब राजेश कुमार सिंह सिकंदरपुर के नए थाना प्रभारी होंगे।

आई.जी.आर.एस सुनील कुमार सिंह को बांसडीह भेजा गया अब बांसडीह के नए थाना प्रभारी निरीक्षक होंगे सुनील कुमार सिंह।

हल्दी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को थाना दोकटी भेजा गया।

तो वहीं सीयर पुलिस चौकी के तेज़ तरर्रार चौकी इंचार्ज आरके सिंह को हल्दी थाना का थाना अध्यक्ष बनाया गया।

अब सीयर चौकी के चौकी इंचार्ज राज कुमार सिंह हल्दी थाना के नए थाना अध्यक्ष होंगे।

रिपोर्टर मो सुफियान।