नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण

बहराइच - विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर नवागंज जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र ने प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस व ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल आईएएस व अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पौध रोपण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजन से अधिकाधिक पौध रोपण करने की अपील की।