भाजपा ने पत्रकारिता दिवस पर किया पत्रकारों का सम्मान

भाजपा ने पत्रकारिता दिवस पर किया पत्रकारों का सम्मान
टोडाभीम - कस्बे के बालाजी रोड पर स्थित हीरो शोरूम परिसर में रविवार को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर टोडाभीम भारतीय जनता पार्टी की ओर से टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समस्त पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान पत्रकारों को साफा पहनाकर एवं रुमाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतया: पालना की गई। उक्त कार्यक्रम में टोडाभीम कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के लगभग 2 दर्जन पत्रकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मंगलराम गहलोत, जिला महामंत्री हरिसिंह बैरवा, शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत, मंडल संयोजक रवीना प्रेमराज, शहर मंडल उपाध्यक्ष शेरसिंह मीणा, लोकसभा विस्तारक गोवर्धन सिंह जादौन, मेहंदीपुर बालाजी मंडल अध्यक्ष नमोनारायण मीणा, उपाध्यक्ष बबली हीरो, बलवीर सिंह राजावत भीमसिंह बालाजी, देहात मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा, सोनू सिंह, सचिन जैमिनी एवं मुकेश सैनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।