घर-घर हुए गायत्री यज्ञ,कोराना महामारी से निजात को लेकर दी गई आहुतिया

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 26 मई अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शान्ति कुंज हरिद्वार के आहवान एवं गायत्री शक्तिपीठ राजसमन्द के निर्देशन में बुधवार को वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री नव चेतना केन्द्र लसानी द्वारा घर घर यज्ञ,दीपयज्ञ कर कोराना महामारी से विश्व समुदाय को निजात दिलाने सुख,शान्ति एवं जन-जन में आरोग्य लाभ की कामना को लेकर आहुतिया दी गई।
गायत्री नव चेतना केन्द्र के संयोजक बंशीलाल पाण्डिया ने बताया कि शान्तिकुंज हरिद्धार के आवहान पर एव गायत्री शक्तिपीठ राजसमन्द के निर्देशन पर गायत्री नव चेतना केन्द्र लसानी द्वारा घर-घर गायत्री महायज्ञ, दीप यज्ञ किया गया जिसमें गायत्री मंत्र की आहुतियां, महामृत्युंजय की आहुतिया, नवग्रह शांति की आहुतियां, महाकाल की आहुतियां देकर विश्व में कोरोना महामारी फैली हुई है जिससे निजात दिलाने सुख, शांति एवं जन जन आरोग्य लाभ की प्रार्थना की गई। इस दौरान श्रीधर प्रसाद पाण्डिया,रामपाल अग्रवाल,नारायण सिहं चौहान,नारायण लाल नांगला,गजेन्द्र सिंह चुण्डावत,श्री मति गीता देवी,पार्वती देवी,शान्ति देवी,गंगा देवी,धनकंवर आदि गायत्री परिजनों ने घर-घर यज्ञ किया।