प्राचार्य पद पर पदोन्नति व्याख्याता संघ की मांग के अनुकूल

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर

स्कूल शिक्षा विभाग में वर्तमान में प्राचार्य के रिक्त पदों के आधार पर पदोन्नति की मांग छ ग ब्यख्याता संघ ने शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से किया था जिस पर शिक्षा विभाग ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। छत्तीसगढ़ ब्यख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि प्रदेश किसी को शिक्षा विभाग में 2016 से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई जिसके कारण सैकड़ों व्याख्यता बिना पदोन्नति के सेवा निवृत्त हो गए। समय पर पदोन्नति की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ ब्याख्याता संघने समय-समय पर शिक्षा मंत्री ,सचिव डॉ आलोक शुक्ला का ध्यान आकृष्ट किया था।संघ ने यह भी मांग किया था कि पदोन्नति की कार्यवाही वर्तमान में रिक्त पदों के आधार पर की जावे। ज्ञापन का असर हुआ कि शिक्षा विभाग ने 11 मई को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर एक हजार पांच सौ ब्याख्याताओ की गोपनीय चरित्रावली मांगी गई है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित गोवर्धन झा, सुरेश अवस्थी, के के शर्मा,आर एन द्विवेदी,प्रहलाद नागरिया, जितेंद्र शुक्ला, विद्या सक्सेना,अभय मिश्रा,मोती चंद राय, अरुण साहू, अश्वनी शर्मा, शैलेन्द्र सोनी, राजेश पांडेय , वेद राम पात्रे, राजेश कुमार शर्मा, रमाकांत पांडेय, नरेंद्र पर्वत, रामचंद्र नामदेव, नीरज वर्मा, अरूण दुबे, पुष्प राज सिंह यादव, नरेंद्र सोनी, हेमन्त पाणिग्रही व्ही एन वैष्णव सहित अन्य ने पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है।