खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का भ्रमण कार्यक्रम

अनूपपुर- प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिका आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 13 मई 2021 को प्रातः 9ः30 बजे शहडोल आएगे एवं प्रातः 11 बजे से प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जी के साथ जिला प्रशासन एवं क्राइसेस मेनेमेंट ग्रुप के सदस्यो के साथ बैठक में उपस्थित होगे। मंत्री श्री सिंह दोपहर 2 बजे शहडोल से अनूपपुर आएगे एवं उसी दिन रात्रि 11:30 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान कर जाएगे।