World Earth Day पर धरती को हरा भरा रखने ब्राह्मण युवा आयाम ने राम मंदिर प्रांगण में लगाए फलदार पौधे, आने वाले भविष्य में नई पीढ़ी के लिए प्रकृति का संरक्षण करने पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने लोगों से की à

 


रामानुजगज  = बलरामपुर रामानुजगंज जिले की रामानुजगंज  लॉकडाउन के बावजूद और सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संगठन ब्राह्मण युवा आयाम के द्वारा आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर के प्राचीन राम मंदिर प्रांगण में फलदार अमरूद एवं सीताफल निंबु का पौधा रोपण किया गया।

 आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी को वर्तमान में एवं आगे आने वाले समय में नई पीढ़ी के लिए हरा भरा बनाने के साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित ज्योतिन्द्र उपाध्याय के निर्देश पर रामानुजगंज के राम मंदिर प्रांगण में फलदार पौधा रोपण किया गया एवं दूसरों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु अपील किया गया।
 
 प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करने आज के दिन पूरी दुनिया में लगाए जाते हैं पेड़ पौधे।
आपको बता दें कि आज पृथ्वी दिवस के दिन पूरी दुनिया में लोग पेड़-पौधे लगाते हैं, इसके माध्यम से स्वच्छता को बनाए रखते हैं। यह दिवस हम इसलिए मनाते हैं कि पृथ्वी साफ सुथरी हो ताकि मानव सुखपूर्वक पृथ्वी पर अपना जीवन यापन कर सके। लगभग हर दिवस के पीछे मानव कल्याण की भावना रहती है। पृथ्वी दिवस भी इससे अछूता नहीं है। कहते हैं पृथ्वी संरक्षित होगी तो मानव जीवन भी सुरक्षित होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक और कागज का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए व ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। पृथ्वी हमारी धरोहर है इसे हम सभी को संभाल कर रखना हमारा कर्तव्य है।


ब्राह्मण युवा आयाम के द्वारा आयोजित  पौधारोपण कार्यक्रम में रामानुजगंज अध्यक्ष उज्जवल तिवारी के नेतृत्व में दीपक दुबे, यशपाल दुबे, आशिष चौबे, कुशाग्र दुबे, अनंत दुबे ने राम मंदिर प्रांगण में फलदार पौधे लगाकर पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया साथ ही दूसरों से भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और धरती को हरा-भरा रखने की अपील की ...  अधिकाधिक पौधारोपण करके ही धरती की हरियाली को वापस लाया जा सकता है बल्कि आने वाले भविष्य के लिए भी पर्यावरण को सुरक्षित व संतुलित किया जा सकता है