नर..."> नर..."> नर...">

नरवर:-हरसी डैम क्षेत्र में दी जैव विविधता की जानकारी। 

  • " जैव विविधता है तो जीवन आसान है, जैव विविधता घटी तो जीवन घटा "

नरवर - आज दिनांक 18 अप्रैल 2021 को जैव विविधता प्रभारी डीआर कुशवाह एवं आकाश कुशवाह, कुमारी किरण कुशवाहा ने हरसी डैम और उसके आसपास के क्षेत्र केरूआ, हरसी डैम का बीयर क्षेत्र, निजामपुर एवं हरसी डैम क्षेत्र में डाटा कलेक्शन का कार्य किया। जिसमें प्रकृति प्रदत्त वनस्पतियां तथा जीवो का डाटा कनेक्शन किया।
इन से की मुलाकात: कप्तान सिंह भगत जी,हरसी डैम छेत्र में हकीम है तथा यह बवासीर,सफेद पानी (धात) मवेशी, मोतीझरा, का जड़ी बूटियों द्वारा इलाज करते हैं। इनके पास मोतीझरा की रामबाण औषधि है। आकाश कुशवाहा निवासी हरसी डैम इन्होंने चमगादड़ के बारे में जानकारी दी की चमगादड़ की कई प्रजातियां है लेकिन फलाहारी चमगादड़ हरसी डैम आम के बगीचे में अत्याधिक संख्या में पाई जाती है। श्रीमती शांति बाई कुशवाह - निवासी बियर क्षेत्र हरसी ने सफेद बगुले के बारे में जानकारी दी, कि जब खेत की थेबन की जाती है तो कीड़े मकोड़ों को भोजन के रूप में ग्रहण करने के लिए बगुले आते हैं।