सूचना देने पर भाजपाई अपमानित हो सकते हैं तो आम आदमी का क्या होगा? 

-महिला से लूट की सूचना देना भाजपा नेता को पड़ा भारी मिल एरिया इंचार्ज धक्का देकर ले गए थाने।

- मिल एरिया एसएचओ हमेशा अपने कारनामो की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

रायबरेली- यह उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस है।जहाँ घटना की सूचना देना मतलब अपने गले में फंदा डालने के बराबर होगा। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है रायबरेली के मिल एरिया एसएचओ बृजेश राय ने। जब लूट की सूचना देने वाले भाजपा के नगर अध्यक्ष अखिलेश तिवारी का गला पकड़कर धक्के मारते हुए पुलिस थाने ले गई। बताते चले आपको यह घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ कॉलोनी के पास की है। जहां पर बिटाना नामक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने मिल एरिया इंचार्ज को सीयूजी नंबर पर फोन किया और घटना की जानकारी दी।अखिलेश तिवारी का आरोप है कि पुलिस बल लेकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने उल्टा उनके साथ अभद्रता की और उन्हें धक्के मारते हुए गाड़ी में बैठा कर थाने ले आए।जिस महिला के साथ लूट हुई वह भाजपा पदाधिकारी की माँ हैं।घटना की जानकारी मिलते ही अखिलेश तिवारी के समर्थन में दो दर्जन से ज्यादा भाजपा पदाधिकारीयो मिल एरिया थाने पहुंच गए और वहां पर धरना देने बैठ गए। पूर्व प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंची उन्होंने भी मिल एरिया इंचार्ज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।अखिलेश तिवारी ने कहा कि मिल एरिया एसएचओ के द्वारा अवैध खनन, लूट, चोरी जैसे जघन्य अपराधों को बढ़ावा दिया जा रहा है और अपराधियों का संरक्षण दिया जाता है। सूत्रों की माने तो जब से नवनियुक्त एसएचओ बृजेश राय आए हैं तब से क्षेत्र में अवैध खनन, चोरी, लूटपाट एवं आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। जिसपर यह लगाम लगाने में असमर्थ दिख रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण जिले का टॉप टेन माफिया मिल एरिया में खुलेआम घूम रहा है। आज तो इन्होंने हद पार कर दी जब बीजेपी के नगर अध्यक्ष को चोर तक कह दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह किस अधिकार या सविधान के तहत किसी को चोर या अपराधी बना सकते हैं? अब देखना यह है कि इस वर्दी के नशे में धुत एसएचओ पर क्या कार्रवाई करता है जिला प्रशासन?