मंडावर सर्कल सभा के चुनाव में भंवर सिहं कनियात बने सर्कल अध्यक्ष

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 8 अप्रैल राजस्थान रावत-राजपूत महासभा सर्कल सभा मण्डावर के चुनाव सर्कल सभा अध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक पूर्ण सिंह डूंगावत, पूर्व अध्यक्ष नेत सिंह कनियात, पाली सर्कल सभा पूर्व अध्यक्ष चुन्नासिंह पातलात के सानिध्य में आयोजित किए गए। सर्कल सभा अध्यक्ष पद पर भंवर सिंह कनियात को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पोस्ट मास्टर बुद्धा सिंह पातलात, मंत्री गोपाल सिंह बाहड़ोत, संयुक्त मंत्री नरेंद्र सिंह बाहडोत, संगठन मंत्री मदन सिंह कनियात, प्रचार मंत्री विरद सिंह, कोषाध्यक्ष तिलोक सिंह डूंगावत, ऑडिटर चुन्नासिंह पातलात को बनाया गया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह बाहड़ोत, उपाध्यक्ष भगवान सिंह डूंगावत, मंत्री ललित किशोर सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष ,सरपँच प्यारी रावत, मीडिया संयोजक जसवंत सिंह, समाजसेवी लूम्ब सिंह मण्डावर , भामाशाह चुन्नासिंह, मिठ्ठू सिंह पटवारी, गोविंद सिंह, भैरू सिंह, राम सिंह समेत सैकड़ो समाज बंधु उपस्तिथ थे।