कोविड-19 से बचाव को लेकर डॉक्टरों ने की प्रेस वार्ता

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).मैसूर कर्नाटका से एमबीबीएस की पढ़ाई कर कानपुर आई डॉ काजल शर्मा ने बर्रा स्थित सोनकली हॉस्पिटल में प्रेस वार्ता कर देश एवं प्रदेश में फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 के बारे में सुझाव बताएं। डॉ काजल शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में कोविड-19 दोबारा दोहरी मार से प्रहार कर रहा है ऐसे समय में सभी को आवश्यक उपाय अवश्य करने चाहिए। सभी को हरी सब्जी का ज्यादा इस्तेमाल करते हुए आंवला नींबू संतरा का भी सेवन करना चाहिए। क्योंकि आंवला नीबू संतरा शरीर की अंदरूनी क्षमता को बढ़ाकर कोविड-19 के खतरे को कम करता है। खानपान में हल्दी तुलसी लौंग अजवाइन गलोई का उपयोग करना चाहिए। युवाओं को धूम्रपान एवं शराब के सेवन से बचना चाहिए जितना हो सके भीड़-भाड़ से बचे। चेहरे पर मास्क तथा हाथों पर सैनिटाइजर के प्रयोग से आप कोविड-19 से बच सकते हैं। मौजूदा समय में बच्चे फिंगर मोमोज जैसी ऑइली चीजों का सेवन अधिक कर रहे हैं जो शरीर के लिए नुकसानदेह है। इस मौके पर डॉ बीआर शर्मा ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें तथा 45 वर्ष से ऊपर सभी महिलाएं एवं पुरुषों को कोविड-19 की वैक्सीन अवश्य लगवा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मात्र 26 वर्षीय डॉ काजल शर्मा का उद्देश्य निर्धन असहाय गरीबों एवं बुजुर्गों का इलाज कर समाज सेवा करना है।